सड़क दुर्घटना में बाइक चालक जख्मी

थाना क्षेत्र के गोपालपुर-कसबा मुख्य पथ पर महादेवपुर पुल के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक जख्मी हो गया

अमरपुर. थाना क्षेत्र के गोपालपुर-कसबा मुख्य पथ पर महादेवपुर पुल के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चालक अमरपुर निवासी संजय साह का 16 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. चिकित्सक ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि रविवार को वह बाइक लेकर महादेवपुर में आयोजित टूर्नामेंट मैच देखने गया था. जहां से वापस लौटने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर महादेवपुर पुल के नीचे गिरकर जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >