Banka, वट वृक्ष पूजा करने पहुंची महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला, आधा दर्जन घायल

वट वृक्ष पूजा करने पहुंची महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला, आधा दर्जन घायल

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट,

बांका जिले के कटोरिया प्रखंड मुख्यालय के निकट स्थित वट वृक्ष के नीचे वट सावित्री की पूजा करने जुटी सुहागिन महिलाओं पर शनिवार को अचानक मधुमक्खियां के झुंड ने हमला कर दिया. जिसमें करीब आधा दर्जन श्रद्धालु जख्मी हो गए. गंभीर रूप से जख्मी दो सुहागिन महिलाओं को कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जिसमें आरती देवी और पूनम देवी शामिल हैं. कटोरिया सीएचसी में डॉ शैलजानंद शुक्ला ने जख्मी महिलाओं का प्राथमिक उपचार किया. उधर मधुमक्खियां द्वारा सुहागिन महिलाओं पर हमला करने की घटना को लेकर वट वृक्ष के नीचे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. शनिवार को वट सावित्री पूजा को लेकर वट वृक्ष के नीचे काफी संख्या में सुहागिन महिलाएं पूजन थाल और बांस निर्मित पंखा लेकर पहुंची थी. कथा पूजा के दौरान की जा रही धूप-आरती से उठ रही धुएं से पेड़ में लगे छत्ते से मधुमक्खियां अचानक भड़क गई और सुहागिन महिलाओं को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया. सभी महिलाएं जान बचाकर इधर-उधर भागने लगी. इस क्रम में कटोरिया निवासी आरती देवी और पूनम देवी मधुमक्खियां के हमले से गंभीर रूप से जख्मी हो गई. जिन्हें परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां उनका उपचार चल रहा है. चिकित्सक के अनुसार जख्मी महिलाओं की स्थिति खतरे से बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >