Banka, ट्रेन पकड़ने जसीडीह गया कटोरिया का युवक उच्चकों का शिकार, नकद व कपड़े भी छीने

ट्रेन पकड़ने जसीडीह गया कटोरिया का युवक उच्चकों का हुआ शिकार, नकदी व कपड़े भी छीने

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

मजदूरी करने राजस्थान जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जसीडीह पहुंचा एक युवक शातिर उचक्कों का शिकार हो गया. उच्चकों ने युवक को मारपीट कर सारे पैसे, कपड़े और जरूरी कागजात भी छीन लिए. पीड़ित युवक भूखे-प्यासे पटरी से होकर पैदल चलते वापस अपने घर पहुंचा.

कटोरिया थाना क्षेत्र के कठोन गांव स्थित महादलित टोला निवासी हरि दास का 28 वर्षीय पुत्र योगेंद्र दास जसीडीह स्टेशन के निकट उचक्कों का शिकार हो गया. पीड़ित युवक योगेंद्र दास घर से मजदूरी करने राजस्थान के लिए निकला था. ट्रेन पकड़ने जसीडीह स्टेशन पहुंचने पर वह तालाब किनारे उचक्कों के गिरोह में फंस गया. जहां उसके पॉकेट से 1100 रुपए नकदी, आधार कार्ड और थैले में रखे सारे कपड़े छीन लिए. उचक्कों ने मारपीट के दौरान उसके शरीर से भी कपड़े उतरवा लिए. पीड़ित युवक ने बताया कि घटना का शिकार होने के बाद वह भूखे-प्यासे पटरी से होकर पैदल चलते कटोरिया पहुंचा. जहां सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >