बाराहाट. बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के मुखिया व आवास सर्वें कर्मियों के साथ एक बैठक की. बैठक के दौरान आवास सर्वे कार्य से जुड़े कर्मचारियों को कहा गया कि किसी भी सूरत में सर्वे कार्य में बिचौलिए का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होगा. उन्होंने कहा कि हर हाल में खास तौर पर महादलित परिवारों से जुड़े परिवारों को इस सर्वे में शामिल करना सुनिश्चित किया जाय और ऐसे परिवार जो इस सर्वे के नियमाकूल है उनका नाम सूचीबद्ध हो. मौके पर सबलपुर पंचायत के मुखिया निखिल बहादुर सिंह, मिर्जापुर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार, पंचायत सचिव चुन्नू कुमार सहित अन्य कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
