ऑटो व साइकिल में टक्कर बच्चा समेत दो जख्मी

शहर स्थित पावर ग्रिड के समीप हादसा

बांका. शहर स्थित पावर ग्रिड के समीप बुधवार की दोपहर एक ऑटो व साइकिल में टक्कर हो गयी. इसमें ऑटो पर सवार एक बच्चा व साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. जानकारी के अनुसार, कझिया निवासी राहुल कुमार ने साइकिल से बालू का बोरा लेकर चांदन नदी से मार्केट की ओर आ रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही ऑटो व साइकिल में टक्कर हो गया. इसमें साइकिल सवार राहुल कुमार व ऑटो पर किनारे बैठे कटिया निवासी आशीष कुमार जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >