सरस्वती पूजा पंडाल में बजा डीजे तो होगी कार्रवाई : थानाध्यक्ष

सरस्वती पूजा पंडाल में बजा डीजे तो होगी कार्रवाई : थानाध्यक्ष

बाराहाट. सरस्वती पूजा आयोजन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी विकास कुमार और थानाध्यक्ष महेश कुमार ने संयुक्त रुप से किया. बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधिगण ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी आयोजन को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में आपका सहयोग महत्वपूर्ण है. इस बार भी सरस्वती पूजा पूर्व की भांति मनाया जाना है. पूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन का सख्त निर्देश है कि जहां भी पूजा का आयोजन होना है उन्हें विधिवत स्थानीय थाना को आवेदन देना होगा. पूजा आयोजन को लेकर लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. लाइसेंस के लिए आयोजकों को थाना पहुंचकर आवेदन देने सहित लाइसेंस की सारी प्रक्रिया को पूर्ण करना अनिवार्य होगा. उन्होंने बताया कि विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है. निर्देश का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगा. बैठक में सीओ ने कहा कि आप सभी प्रबुद्धजनों का भी दायित्व बनता है कि अपने-अपने आसपास के आयोजकों को इस संदर्भ में जागरुक करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. बैठक में मुखिया निजाम दुर्रानी, मनोज चौधरी, रविंदर ठाकुर, मनोज यादव, दुर्गेश मिश्रा, ललन साह, विभाष सिंह सोनी सहित अन्य गणमान्य ने अपने अपने सुझाव भी दिये. बैठक में उपस्थित शैक्षणिक संस्थानों के सदस्यों ने भी अपनी अपनी बातों को रखते हुए मार्गदर्शन दिया. बैठक में उपस्थित गणमान्य सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूजा शांति सदभाव के साथ संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >