शंभुगंज के खानगाह गांव में महिला के साथ मारपीट

शंभुगंज के खानगाह गांव में महिला के साथ मारपीट

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के खानगाह गांव में डायन के आरोप में महिला गीता देवी के साथ दबंगों ने गाली-गलौज कर मारपीट किया था. जानकारी के अनुसार खानगाह गांव में किसी की भी तबीयत खराब होती थी तो पड़ोस के लोग गीता देवी पति मनोज साह को डायन का आरोप लगाकर गाली-गलौज करना शुरू कर देता था. सोमवार की सुबह में ऐसा ही हुआ था. जब महिला गीता देवी ने गाली-गलौज करने का विरोध किया तो दबंगों ने उसे घर में घुसकर मारपीट किया था. घटना के बाद पीड़िता गीता देवी पति मनोज साह ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी लिखित रूप से पुलिस को देते हुवे सदानंद साह समेत चार लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी थी. इसके बाद जब महिला घर लौटी तो दबंगों ने फिर मारपीट का जख्मी कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी महिला को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़िता ने सदानंद साह सहित चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया हैं. अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >