पिकअप वैन से 80 पेटी विदेशी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

चांदन पुलिस ने एक पिकअप मालवाहक वाहन से 80 कार्टून विदेशी शराब के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

यूरिया खाद की बोरियों के नीचे छिपायी गयी थी शराब

चांदन. चांदन थाना अंतर्गत देवघर-कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग पर उच्च विद्यालय खेल मैदान के सामने रविवार की दोपहर चांदन पुलिस ने एक पिकअप मालवाहक वाहन से 80 कार्टून विदेशी शराब के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चांदन थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस क्रम में देवघर की तरफ से आ रही पिकअप वैन को जांच के लिए रोका गया. जांच के दौरान यूरिया खाद की बोरियों की आड़ में छिपाकर ले जा रहे विभिन्न कंपनी की कुल 80 पेटी विदेशी शराब जब्त की गयी. जब्त शराब की कुल मात्रा 717.840 लीटर बतायी जा रही है. मौके से पुलिस ने शराब तस्कर सह चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के सुमन कुमार पिता दीपसागर सिंह के रूप में हुई है. इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >