कलश शोभा यात्रा के साथ भागवत कथा आरंभ

फोटो 10 बांका 6 : कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु प्रतिनिधि, पंजवाराकचमचिया स्थित शीतला स्थान में मंगलवार से भागवत कथा का आरंभ हो गया. कथा के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. इस मौके पर मंगलवार की सुबह गांव की महिलाओं एवं बाल कन्याओं ने सुप्रसिद्ध […]

फोटो 10 बांका 6 : कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु प्रतिनिधि, पंजवाराकचमचिया स्थित शीतला स्थान में मंगलवार से भागवत कथा का आरंभ हो गया. कथा के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. इस मौके पर मंगलवार की सुबह गांव की महिलाओं एवं बाल कन्याओं ने सुप्रसिद्ध पापहरणी सरोवर से कलश पात्र में जल भरने के बाद दस किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में हिस्सा लिया. शोभा यात्रा पापहरणी से शुरू होकर महुआ डीह, अजादनगर, सबलपुर के रास्ते कथा स्थल पहुंचा. इस दौरान शोभायात्रा के साथ चल रहे डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीत पर युवाओं ने जम कर जयकारे लगाये. शोभा यात्रा की झलक देखने सड़क किनारे लोगों की काफी भीड़ लगी रही. कथा स्थल पर कथा वाचक के साथ सहयोगी पंडित की टोली ने मुख्य यजमान रोहित एवं उनकी धर्म पत्नी को नेम निष्ठा के साथ कलश की पूजा-अर्चना करायी. देर शाम कथा की दूसरी पाली में कथा वाचक मनोहर जी महाराज में भक्तों को भागवत कथा के महात्मा का बखान सुनाया. मौके पर धार्मिक आयोजन के सफल संचालन के लिए सूरज कुमार, पिंकू सिंह, लखन सिंह, गुरु प्रसाद, सीताराम, शिव नारायण, संजय कुमार, अनिल सिंह, बासुकी सिंह, गोविंद सिंह व अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >