ऑटो से 182 बोतल शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पंजवारा पुलिस ने की कार्रवाई

प्रतिनिधि, पंजवारा. पंजवारा पुलिस ने गुरुवार को एक ऑटो से 182 बोतल शराब बरामद की है. वहीं ऑटो के चालक समेत दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. पंजवारा एसएचओ मनीष कुमार ने बताया कि ऑटो से शराब तस्करी की सूचना मिली थी. इसके आधार पर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मोड़ के समीप संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली गयी. इस दौरान ऑटो में सीट के नीचे बने चैंबर से कुल 182 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान बांका जिला के धोरैया निवासी सन्नी कुमार पिता मनोज साह एवं आशुतोष कुमार पिता पवन साह के तौर पर हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार शराब तस्कर व ऑटो मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gourav kashyap

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >