सड़क हादसे में किशोर की मौत

बौंसी : बौसी थाना क्षेत्र के काजी कैरी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार काजी कैरी गांव के तेली टोला निवासी सीताराम मंडल का पुत्र अवधेश मंडल बाइक से ऊपर कैरी गांव से काजी कैरी गांव की ओर जा रहा था. इसी बीच गांव घुसने […]

बौंसी : बौसी थाना क्षेत्र के काजी कैरी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार काजी कैरी गांव के तेली टोला निवासी सीताराम मंडल का पुत्र अवधेश मंडल बाइक से ऊपर कैरी गांव से काजी कैरी गांव की ओर जा रहा था. इसी बीच गांव घुसने से पहले मोड़ के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे बबूल के पेड़ से जा टकरायी. इससे किशोर करीब आठ फीट नीचे गड्डे में जा गिरा. और गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

वह काफी समय तक गड्डे में पड़ा रहा, इसी बीच रास्ते से गुजर रहे काजी कैरी गांव निवासी तौसिन रजा व अन्य उसको वहां से उठाकर पहले एक ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गये. जहां से चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए उसे रेफरल अस्पताल बौंसी भेज दिया.
अस्पताल पहुंचने के बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मनोवर आलम ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन ने शव को एंबुलेंस से गांव भेजवा दिया. बताया गया कि वह अपने एक रिश्तेदार का मोटरसाइकिल लेकर घूमने निकला था जिसके बाद यह घटना हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >