बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मांग में डाल दिया सिंदूर

बांका : सदर थाने के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा. पिछले कुछ दिनों से जब पिता को यह पता चला कि पुत्री गर्भवती हो गयी है, तो पिता ने आनन-फानन में उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया. पुत्री की मांग में उसकी मां […]

बांका : सदर थाने के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा. पिछले कुछ दिनों से जब पिता को यह पता चला कि पुत्री गर्भवती हो गयी है, तो पिता ने आनन-फानन में उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया. पुत्री की मांग में उसकी मां ने जब अचानक सिंदूर देखा, तो उसके होश फाख्ता हो गये और पुत्री से मामले की पूरी जानकारी ली. इसके बाद मां ने पुत्री के मांग का सिंदूर धोते हुए उसे नानी घर भेज दिया.
पुत्री का नानी के घर जाने की सूचना मिलने पर उसके पिता उसे लाने के लिए अपनी ससुराल जा पहुंचे. ससुराल पक्ष के लोगों को घटना की पूरी जानकारी पहले ही लग गयी थी. इसलिए ससुराल पहुंचते ही ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी की मांग में सिंदूर डालनेवाले पिता की जमकर धुनाई कर दी. किसी तरह आरोपित पिता वहां से भाग निकला. घटना के बाद आरोपित पिता अपने घर आकर दुबक गया. वहीं, घटना की जानकारी गांव में फैलने से ग्रामीणों में आक्रोश है. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष मणि कुमारी ने कहा कि इस प्रकार की घटना की कोई लिखित या मौखिक जानकारी नहीं है. सूचना मिलने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >