रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन से कटकर युवक की मौत

घटना गुरुवार की सुबह की है

नवीनगर. सोननगर-बरवाडीह रेलखंड पर नवीनगर रेलवे स्टेशन व पोखराही गांव के बीच रेलवे क्रॉसिंग के समीप 22 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह की है. मृतक की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर ग्राम पंचायत के लखनहवा गांव निवासी नंददेव मेहता के पुत्र गोविंद कुमार के रूप में हुई है. घटना के पीछे कारण क्या है यह स्पष्ट नहीं हो सका है. चर्चाओं का बाजार भी गर्म है. यह भी चर्चा है कि रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान उक्त युवक ट्रेन की चपेट में आ गया. कुछ लोगों ने जब क्षत-विक्षत शव देखा, तो रेलवे के कर्मचारियों को सूचना दी, जिसके बाद जीआरपी को भी जानकारी दी गयी. जीआरपी की टीम वहां पहुंची और काफी देर तक रूककर घटना की छानबीन की. वैसे वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी थी. नवीनगर थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि मामला रेलवे से संबंधित है. जीआरपी की टीम शव को ले गयी. इधर, जानकारी मिली कि जीआरपी द्वारा ही आगे की प्रक्रिया पूरी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >