विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रतिभा खोज परीक्षा, मेधावी छात्रों को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण

विश्व युवा कौशल दिवस पर आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल छात्रों को मिलेगा बेसिक कंप्यूटर और टाइपिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण। जानें पूरी जानकारी।

फोटो परीक्षा में शामिल प्रतिभागी प्रतिनिधि, दाउदनगर विश्व युवा कौशल दिवस पर संसा रोड स्थित न्यू टेक कंप्यूटर एंड टाइपिंग सेंटर में प्रतिभा खोज प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया. परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य की दिशा देना था. निदेशक सतीश पाठक ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल पारंपरिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल भी सफलता की कुंजी बन चुके हैं. उन्होंने कहा कि विश्व युवा कौशल दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा और आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ना है. इसी सोच के साथ संस्थान समय-समय पर प्रतिभा खोज परीक्षा, प्रशिक्षण शिविर और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करता है. उन्होंने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से सम्मानित किया जायेगा. साथ ही उन्हें बेसिक कंप्यूटर, हिंदी टाइपिंग और अंग्रेजी टाइपिंग का प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया जायेगा, ताकि वे डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें. कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्थान के शिक्षक सुजीत कुमार, रुचि कुमारी, सृष्टि शेखर एवं छोटू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया. आयोजक ने कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण का लाभ मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >