बंद कमरे में फंदे से झूलता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

दो दिन पहले पति से फोन पर विवाद होने का मामला आया सामने

दो दिन पहले पति से फोन पर विवाद होने का मामला आया सामने औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के जय मां कॉलोनी मुहल्ला में 35 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृत महिला की पहचान पटना जिले के बद्दोपुर निवासी मंटू कुमार सिंह की पत्नी रानी कुमारी के रूप में हुई है. महिला का मायका रफीगंज प्रखंड के बलवंत बिगहा गांव में है. घटना सोमवार सुबह की है. सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि पति मंटू कुमार सिंह दिल्ली में निजी कंपनी में जॉब करता है. पिछले ढाई वर्षो से वह औरंगाबाद शहर के जय मां कॉलोनी मुहल्ले में किराये पर रूम लेकर रहती थी. उसका एक बेटा व एक बेटी है. दोनों बच्चों को पढ़ाने के लिए ही वह औरंगाबाद शहर में रहती थी. सोमवार की सुबह बच्चों को स्कूल पहुंचा दिया और अपने रूम पर लौट आयी. इसके बाद दरवाजा बंद कर पंखे से दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब काफी देर तक वह अपने रूम से बाहर नहीं निकली तो बगल के रूम वाले किरायेदार खिड़की से देखा तो रानी झूलती हुई दिखाई दी. इसके बाद शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग व मकान मालिक पहुंचे और किसी तरह उसे फंदे से नीचे उतारा. इसके बाद महिला को जिंदा समझकर इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. इसके बाद घटना की सूचना मायके वालों को दी गयी. सूचना पर मायकेवाले सदर अस्पताल पहुंचे और मृतका के शव से लिपटकर चीत्कार उठे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले पैसों को लेकर उसका पति के साथ फोन पर विवाद हुआ था. मुहल्ले की ही किसी दुकान से महिला उधार सामान लेकर खर्च चलाती थी. जब दुकानदार ने महिला से पैसा मांगा तो उसने पति से पैसा मांगा. इसी बात को लेकर पति से उसका विवाद हो गया. वैसे महिला ने पति से विवाद की जानकारी आसपास के किरायेदारों को भी दी थी. हालांकि, घटना के पीछे का कारण क्या है. यह स्पष्ट नहीं है. इधर, मायके वालों का कहना है कि आत्महत्या है या इसकी हत्या की गयी है, यह स्पष्ट नहीं है. मृतका का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई. सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. इधर घटना की सूचना मृतका का पति व उसके मायकेवालों को दे दी गयी. मृतका का भाई रंजीत सिंह ने बताया कि 2011 में उसकी शादी हुई थी. शादी के बाद मृतक के पति ने रानी के जेवर को गिरवी रखकर 10 लाख रुपये का लोन लिया था. इसके बाद वह मायके से बाइक और सोने की चेन के लिए दबाव बना रहा था. इसी बात को लेकर भी दोनों के बीच अक्सर बहसबाजी होते रहता था. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला की मौत होने की सूचना मिली है. जांच पड़ताल के लिए पुलिस की टीम को भेजा गया है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पूरी तरह खुलासा हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >