सीता बिगहा में घर में सोई महिला को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

लाली खाना खाने के बाद घर में सोई हुई थी

कुटुंबा. थाना क्षेत्र के सीता बिगहा गांव में सर्पदंश से 46 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी जितेंद्र राम की पत्नी लाली देवी के रूप में हुई है. सोमवार की शाम सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि लाली खाना खाने के बाद घर में सोई हुई थी. इसी दौरान उसे एक सांप ने काट लिया. इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज लेकर गये, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया. पता चला कि परिजन महिला को डेहरी ऑन सोन के एक निजी अस्पताल लेकर गये, वहां उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद से परिजनों पर रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >