वाहन के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत

औरंगाबाद न्यूज : बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से जख्मी

औरंगाबाद न्यूज : बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से जख्मी

औरंगाबाद

/कुटुंबा.

कुटुंबा थाना क्षेत्र के महुआ धाम-नवीनगर रोड में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. उसका पुत्र घायल हो गया. मृतका की पहचान नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के काला पहाड़ गांव निवासी सत्यनारायण शर्मा की पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है. रविवार की शाम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि मालती अपने घर से बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर कुटुंबा बाजार जा रही थी. इसी दौरान कुटुंबा थाना क्षेत्र के महुआ धाम-नवीनगर रोड में अज्ञात वाहन दोनों को रौंदते निकल गया. इस घटना में मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसका पुत्र चोटिल हो गया. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मालती देवी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पता चला कि सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने मालती देवी का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और मालती देवी को मृत देख चीत्कार उठे. इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर नगर थाना की पुलिस पहुंची और महिला को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी. इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. इस घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >