नागपंचमी मेले में चोरी करते पकड़ी गयी महिला

बरामद हुआ पांच लॉकेट

मदनपुर. मदनपुर थाना क्षेत्र के वार में नागपंचमी मेले में बच्चों व महिलाओं के गले से चेन व लॉकेट चोरी करती एक महिला पकड़ी गयी. ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. थाना के एसआइ अंजलि कुमारी द्वारा उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके पास से पांच हनुमान जी का लॉकेट और मंगलसूत्र बरामद किया गया. महिला चोर की पहचान माली थाना क्षेत्र के माली निवासी विंदेश्वर यादव की पत्नी उर्मिला कुंवर के रुप में की गयी है. मामले में दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वार में नागपंचमी मेले में श्रद्धालु भक्तों के गले से भीड़ का लाभ उठाकर लॉकेट व जेवरात उड़ा रही थी. इसी क्रम में कुछ ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. उसके पीछे और चोर ग्रुप हो सकता है. अनुसंधान के क्रम में धरपकड़ किया जायेगा. मेले के भीड़ में चोरी करने वाले गिरोह का जल्द खुलासा किया जायेगा. पीएसआइ एर्श्वया प्रिया, सिपाही कविता, हिना कुमारी आदि शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >