औरंगाबाद में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज, डुप्लिकेट नाम हटाने के लिए बीएलओ को सख्त निर्देश

Voter List Revision: औरंगाबाद के दाउदनगर में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए अभियान तेज हो गया है. बीडीओ ने बीएलओ को डुप्लिकेट मतदाताओं की पहचान कर फॉर्म-7 भरवाने और समय पर सत्यापन करने का निर्देश दिया है.

Voter List Revision: (ओम प्रकाश ) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पूरी तरह शुद्ध बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इसी क्रम में दाउदनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मो. जफर इमाम ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की उच्च स्तरीय समीक्षा की जा रही है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बीएलओ को डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची लेने का निर्देश

बीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को निर्देश दिया है कि वे अपने निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) के ऑपरेटर से संपर्क कर अविलंब बूथवार डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री (DSE) यानी डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची प्राप्त करें. सूची मिलने के बाद बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र का नियमित भ्रमण कर प्रत्येक मामले का भौतिक सत्यापन करेंगे.

डुप्लिकेट नाम हटाने के लिए भरवाया जाएगा फॉर्म-7

बीडीओ मो. जफर इमाम ने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम एक ही विधानसभा क्षेत्र या एक ही मतदान भाग में दो या उससे अधिक बार दर्ज पाया जाता है, तो संबंधित मतदाता से अनिवार्य रूप से फॉर्म-7 भरवाया जाए. इस प्रक्रिया के माध्यम से डुप्लिकेट नाम हटाकर मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित बनाया जाएगा.

समयबद्ध तरीके से पूरा होगा अभियान

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को समयबद्ध तरीके से अभियान पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिमुक्त बनाया जाए, ताकि आगामी चुनाव निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराए जा सकें.

निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है शुद्ध मतदाता सूची

भारत निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में डुप्लिकेट और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को समाप्त करने के लिए राज्यभर में विशेष अभियान चला रहा है. इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही रूप से दर्ज करना और अपात्र या डुप्लिकेट प्रविष्टियों को हटाना है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद के तमसी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, 25 फीट गहरी नहर में पलटी स्कूली वैन, 14 बच्चे जख्मी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >