देव के सूर्यकुंड परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन, भारतीय संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प
AURANGABAD NEWS.प्राचीन सूर्यकुंड तालाब परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.
वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
देव.
प्राचीन सूर्यकुंड तालाब परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि बोधगया मठ के महंत संत विवेकानंद गिरी, प्रांत बौद्धिक प्रमुख उपेंद्र भाई त्यागी, विराट हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष समाजसेवी लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष व मुखिया धीरेंद्र रंजन, खंड कार्यवाह विशंभर पाठक और जिला कार्यवाह अरुण कुमार सिंह मंच पर उपस्थित थे. सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है. वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति ने सदियों से विश्व को “वसुधैव कुटुंबकम” का संदेश दिया है. उन्होंने अच्छे आचार-विचार और नैतिक मूल्यों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया. भारत की प्राचीन हिंदू सभ्यता और संस्कृति की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रम में गायक सनोज सागर और नेहा आर्य ने छठ और भक्ति संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और श्रद्धा से भर उठा. उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का स्वागत किया. सम्मेलन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए. इस दौरान शाखा कार्यवाह अशोक कुमार वर्मा, विद्या कुमार साहू, जिला कार्य प्रमुख विनोद कुमार सिंह, दुर्गा सोनी, नगर अध्यक्ष पिंटू साहिल, न्यास समिति सचिव विश्वजीत राय, समाजसेवी आलोक कुमार सिंह, सिद्धेश्वर विद्यार्थी, अनूप गुप्ता, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, करिश्मा सिंह, गौरव सिंह, रविंद्र यादव, नंदकिशोर मेहता, भीम कुमार, निखिल कुमार सिंह, अजय कुमार आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.