उत्तर कोयल नदी में भयंकर उफान, 2.98 लाख क्यूसेक पानी का दबाव, मुख्य नहर का प्रवाह रोका गया

Aurangabad News : झारखंड में भारी बारिश के बाद उत्तर कोयल नदी में उफान, भीम बराज से 2.98 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया. प्रशासन ने सुरक्षा के लिए नहरों को अस्थायी रूप से बंद किया.

Aurangabad News : झारखंड के रांची के पठारी क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के बाद शुक्रवार को उत्तर कोयल नदी में भयंकर उफान आ गया. दोपहर बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए दोनों किनारों से ऊपर बहने लगा. बाढ़ के बढ़ते दबाव को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने राइट साइड कैनाल के सभी गेट डाउन कर इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. इससे उत्तर कोयल मुख्य नहर में जल प्रवाह फिलहाल अवरुद्ध हो गया है. मोहम्मदगंज भीम बराज एवं बांध बराज के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, खबर लिखे जाने तक उत्तर कोयल नदी में 2 लाख 98 हजार 400 क्यूसेक पानी डाउन स्ट्रीम में बह रहा था. नदी में अचानक बढ़े जल प्रवाह को देखते हुए बराज और नहर तंत्र की सुरक्षा के लिए विभागीय स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है.

2016 में आया था उत्तर कोयल नदी में सबसे बड़ा उफान

पिछले करीब एक दशक के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्तमान बाढ़ से पहले वर्ष 2016 में उत्तर कोयल नदी में सबसे भीषण उफान आया था. 16 अगस्त 2016 को नदी में करीब 7 लाख 92 हजार क्यूसेक पानी पहुंच गया था. उस समय आई बाढ़ से भीम बराज को भारी नुकसान हुआ था. बराज के गेट संख्या 6, 19 और 25 टूटकर बह गए थे. कई गेटों के कंट्रोल पैनल भी क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके बाद वहां स्टॉप लॉग लगाया गया था.

उफनाई नदी की तस्वीर

पिछले वर्ष भी सितंबर में बनी थी बाढ़ की स्थिति

वहीं, पिछले वर्ष सितंबर में करीब 2 लाख 68 हजार क्यूसेक पानी पहुंचने से उत्तर कोयल नदी में बाढ़ की स्थिति बन गई थी. फिलहाल नदी में 2 लाख 98 हजार 400 क्यूसेक पानी का दबाव बना हुआ है. गौरतलब है कि वर्तमान में उत्तर कोयल मुख्य नहर की अधिकतम जल प्रवाह क्षमता करीब 2,119 क्यूसेक बताई जा रही है. यदि कुटकू डैम में गेट का निर्माण और उसका संचालन पूरी तरह से उपलब्ध होता, तो बाढ़ के दौरान आने वाले अतिरिक्त पानी का बेहतर उपयोग सिंचाई के लिए किया जा सकता था.

Also Read : नवादा के एरूरी पंचायत में बायोगैस संयंत्र और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण

बराज के सभी 40 गेट खोलकर निकाला जा रहा पानी

जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर अर्जुन प्रसाद सिंह ने बताया कि मोहम्मदगंज बांध एवं भीम बराज में बाढ़ के बढ़ते दबाव को देखते हुए बराज के सभी 40 गेट खोलकर डाउन स्ट्रीम में पानी का सुरक्षित निकास कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मुख्य नहर को सुरक्षित रखने के लिए राइट साइड कैनाल को अस्थायी रूप से बंद किया गया है. बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. बराज और उत्तर कोयल मुख्य नहर की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभाग की ओर से आवश्यक कदम उठाए गए हैं.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंबुज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >