दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग घायल

Aurangabad news. शहर के दानी बिगहा में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

फोटो नंबर-20-अस्पताल में इलाजरत घायल. औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के दानी बिगहा में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में शहर के ही सत्येंद्र नगर मुहल्ला निवासी रोनित कुमार और बारुण थाना क्षेत्र के पेठारी गांव निवासी रजनीश कुमार शामिल हैं. घटना के बाद वहां मौजूद हिमांशु सिंह सहित स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने उपचार किया. इसके बाद घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और इलाज की प्रक्रिया में जुट गये. दुर्घटना में घायल रजनीश ने बताया कि वह शहर के कर्मा रोड में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है. शनिवार की सुबह वह अपने गांव राखी बंधवाने गया था, जहां से लौट कर कर्मा रोड जा रहा था. इस दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया. वहीं, दूसरे बाइक पर सवार रोनित अपनी बहन के साथ बाजार जा रहा था. इस दौरान जैसे ही मेन रोड पर पहुंचा तभी दूसरे लेन में जाने के दौरान जसोइया मोड़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया. वहीं उसकी बहन बाल-बाल बच गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >