औरंगाबाद में हत्या के प्रयास और फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार, विधि विरुद्ध किशोर भी निरुद्ध, देसी कट्टा बरामद

Aurangabad News : गोह के बंदेया थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मौके से देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं.

Aurangabad News : बंदेया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और फायरिंग के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, एक एयर गन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी प्रेस बयान के अनुसार, मामले में बंदेया थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

15 लोगों पर गाली-गलौज के बाद गोली मारने का आरोप

पुलिस के अनुसार, बंदेया थानाध्यक्ष को मो. आरजू खान ने सूचना दी कि उनके सगे भाई मो. अरशद खान के साथ आपसी विवाद को लेकर करीब 15 लोगों ने गाली-गलौज की. इसके बाद देसी कट्टा से गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया गया. घायल अरशद खान को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया.

सूचना मिलते ही बंदेया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की. इस दौरान मौके से एक जिंदा कारतूस और फायर किया हुआ एक खोखा बरामद किया गया.

जैतिया से दो आरोपी और एक विधि विरुद्ध किशोर पकड़े गए

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बंदेया थाना क्षेत्र के जैतिया से मो. मिस्टर खान, मो. महबूब खान और एक विधि विरुद्ध किशोर को पकड़ा. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

Also Read : गंगा में स्नान करने के दौरान बेगूसराय में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, चार घंटे बाद मिला शव

कब्रिस्तान से देसी कट्टा और एयर गन बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मो. मिस्टर खान के घर के समीप स्थित कब्रिस्तान से एक देसी कट्टा और एक एयर गन बरामद की. पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

Also Read : नावकोठी में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत बन रहे पुल में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने काम रोका

दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई

इस मामले में बंदेया थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, विधि विरुद्ध किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है.

Also Read : बेगूसराय के चार पंचायतों में अब भी बाढ़ का पानी, सड़कों पर जोखिम उठाकर आवागमन कर रहे लोग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >