ईमानदारी से कर्तव्य का निर्वहन करना हीं सच्ची देश सेवा : शिवम

स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति से भाव विभोर हुए दर्शक

स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति से भाव विभोर हुए दर्शक कुटुंबा. अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करना हीं सच्ची देश सेवा है. ये बातें एस सिन्हा कॉलेज के प्रोफेसर शिवम कुमार ने कही. वे सोमवार को चाइल्ड एकेडमी पले स्कूल सुदंरगज में गणतंत्र दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हर नागरिक जब अपनी जिम्मेदारी निभाता है, तो देश सशक्त होता है.हम खुशनसीब है कि महान भारत देश में जन्म लिए है. यहां की प्राचीन परंपराएं हर नागरिक को दायित्व का बोध करातीं है. कार्यक्रम का शुभारंभ हेडमास्टर राजेश रंजन मिश्रा ने देश के महानायकों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया. उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन से स्थानीय कला संस्कृति व परंपराओं को बढ़ावा मिलता है. साथ ही सामुदायिक एकता का परिचय मिलता है. इधर, आफरीन, अलंशिका, मनतसा, नफिसा, फातिमा, अलिजा, जिकरा, जो या, आरती,खुशी ने राष्ट्रीय गीत की मनभावन प्रस्तुति से श्रोताओ को भाव विभोर कर दिया. अमन, हाजिम, अयान, माहीराज, हसैनन, अब्बास आदि बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता के क्रम में राष्ट्र भावना के साथ नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया. मौके पर शिक्षक रूबी बानो, फरजाना परवीन, साक्षी कुमारी, प्रियांशु कुमारी, सोनी कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >