खतरों से खेलना है हसपुरा-देवकुंड सड़क पर आवागमन करना

सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि बाइक से जाना हो या किसी वाहन से हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए आवागमन करना पड़ता है

हसपुरा.

हसपुरा बस स्टैंड या पुरानी थाना रोड से अमझरशरीफ होते हुए देवकुंड पथ में त्रिसंकट चौक तक सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि बाइक से जाना हो या किसी वाहन से हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए आवागमन करना पड़ता है. त्रिसंकट चौक तक सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि लगता ही नहीं कि सड़क भी है. इस सड़क से दर्जनों जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं. अमझरशरीफ में दादा सैयदना साहब का मजार व देवकुंड स्थित बाबा दुधेश्वरनाथ मंदिर में शिवलिंग की पूजा करने सालों भर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है. इस सड़क से देवकुंड के अलावा शहरतेलपा, करपी, किंजर, जहानाबाद व पटना के लिए छोटी-बड़ी गाड़ियां चलती है. हसपुरा बस स्टैंड से त्रिसंकट चौक तक सड़क लगभग पांच साल पहले जैसे-तैसे बना था. सड़क बनने के बाद कभी मरम्मत का कार्य नहीं हुआ, जबकि अभिकर्ता को मेंटेनेंस का कार्य करना रहता है. स्थानीय लोगों की ओर से सांसद, विधायक व पथ निर्माण विभाग से मरम्मत कराने की मांग बराबर उठती रही है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हो सका. धीरे-धीरे सड़क पूरी तरह जर्जर होती चली गयी. अब देवकुंड होकर आगे जाने वाली अधिकांश वाहन हो या बाइक हसपुरा-मेहंदिया पथ के पिरू-रघुनाथपुर, बाला बिगहा होते हुए देवकुंड से होकर आगे जाते हैं, जहां पांच किलोमीटर दूरी बढ़ जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >