आज का ओपीडी : सदर अस्पताल में आज सात डॉक्टर देंगे ओपीडी सेवा

औरंगाबाद सदर अस्पताल अब मरीजों को सुबह 8 बजे से ओपीडी सेवा प्रदान करेगा. सात डॉक्टर विभिन्न शिफ्टों में सेवाएं देंगे, जिससे स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी. अस्पताल में आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

Aurangabad News : (देववंश की रिपोर्ट) औरंगाबाद के सदर अस्पताल में शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सात डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रबंधक प्रफुल्ल कांत ने बताया कि सभी चिकित्सक निर्धारित समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का उपचार करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को सुविधा मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों के साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी उपचार किया जाएगा. उन्होंने मरीजों से समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की, ताकि बिना अनावश्यक भीड़भाड़ के इलाज हो सके. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

ओपीडी में तैनात डॉक्टर

सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

डॉ. यमुना पांडेय

डॉ. सुमित कुमार

डॉ. सविता कुमारी

दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक

डॉ. रविभूषण शर्मा

डॉ. प्रदीप गुप्ता

रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक

डॉ. सुभाष कुमार

डॉ. प्रदीप गुप्ता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >