आज का ओपीडी : सदर अस्पताल में आज आठ डॉक्टर देंगे ओपीडी सेवा

औरंगाबाद के सदर अस्पताल में आज सुबह 8 बजे से ओपीडी सेवा शुरू हो रही है। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए आठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।

Aurangabad News : (देववंश की रिपोर्ट) औरंगाबाद के सदर अस्पताल में गुरुवार को सुबह 8 बजे से ओपीडी सेवा सुचारू रूप से संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए आठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रबंधक प्रफुल कांत ने बताया कि सभी चिकित्सक निर्धारित समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का उपचार करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को सुविधा मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी इलाज किया जाएगा. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि बिना अनावश्यक भीड़भाड़ के उपचार मिल सके. साथ ही आवश्यक दवाएं भी अस्पताल से उपलब्ध कराई जाएंगी.

ओपीडी में तैनात चिकित्सक

सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

डॉ. उदय कुमार

डॉ. देवाश्री सिंह

डॉ. सुमित कुमार

डॉ. सबिता कुमारी

दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक

डॉ. यमुना पांडेय

डॉ. अभिषेक कुमार सिंह

रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक

डॉ. सुनील कुमार

डॉ. खालिद अहमद


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >