आज का जिले का मौसम : औरंगाबाद में आज गर्मी और उमस करेगी परेशान, बारिश के भी आसार

औरंगाबाद जिले में 10 जुलाई 2026 को गर्मी और उमस का असर बना रहेगा, जिसमें लू जैसी स्थिति के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है. मौसम वैज्ञानिक ने अधिकतम 32°C तापमान और 11 किमी/घंटा हवा की रफ्तार का अनुमान जताया है.

Aurangabad News : (सुधीर सिन्हा की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले में शुक्रवार (10 जुलाई 2026) को गर्मी और उमस का असर बना रहेगा. दिन में तेज धूप के साथ लू जैसी स्थिति बनने की संभावना है. हालांकि, मौसम में बदलाव के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं. मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. हवा की रफ्तार करीब 11 किमी प्रति घंटा रहेगी. वहीं आर्द्रता 82 से 89 प्रतिशत के बीच रहने से लोगों को उमस का अधिक एहसास होगा. उन्होंने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है.

मुख्य बिंदु

अधिकतम तापमान : 32 डिग्री सेंटीग्रेड

न्यूनतम तापमान : 27 डिग्री सेंटीग्रेड

मौसम : तेज धूप के साथ बारिश की संभावना

हवा की रफ्तार : 11 किमी प्रति घंटा

आर्द्रता : 82 से 89 प्रतिशत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >