दो दिन में चालू होगा पीपरडीह मोड़ का अंडरपास, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र की पहल पर इस स्थान पर निर्माणाधीन अंडरपास को दो दिन के भीतर चालू करने का निर्णय लिया गया है

औरंगाबाद नगर. पीपरडीह मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए अब राहत की खबर सामने आयी है. ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र की पहल पर इस स्थान पर निर्माणाधीन अंडरपास को दो दिन के भीतर चालू करने का निर्णय लिया गया है. विधायक राजद नेता उदय उज्जवल के भाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे थे. विधायक डॉ प्रकाश चंद्र ने बताया कि पीपरडीह मोड़ उनके लिए भी भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ स्थान है, क्योंकि कुछ वर्ष पहले इसी स्थान पर उनके मामा स्व रामदेव प्रसाद का निधन सड़क दुर्घटना में हो गया था. उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि इस मोड़ पर लगभग हर सप्ताह किसी न किसी की जान चली जाती है, जो बेहद चिंताजनक है.इस गंभीर स्थिति को देखते हुए विधायक ने एनएचआइ (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से मोबाइल पर बातचीत की. प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने आश्वस्त किया कि सर्विस लेन का शेष कार्य पूरा करने का शुक्रवार से काम शुरू करा दिया जाएगा और दो दिन के भीतर अंडरपास आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा. दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क के दोनों ओर ग्रिल भी लगाए जाएंगे, ताकि लोग असुरक्षित तरीके से सड़क पार न कर सकें. विधायक ने बताया कि इस निर्णय की जानकारी राजद नेता उदय उज्जवल को भी दे दी गई है. विधायक ने आम नागरिकों और विशेषकर बाइक चालकों से अपील की कि वे जल्दबाजी और लापरवाही से सड़क पार न करें. उन्होंने कहा कि सजगता और सतर्कता ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है. साथ ही बाइक चालकों से गति पर नियंत्रण रखने की भी अपील की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >