विधायक और डीएम ने जिले को विकास के शिखर पर पहुंचाने का लिया संकल्प

स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष जोर : एएनसी कॉर्नर और पोषण वाटिका का उद्घाटन आंगनबाड़ी केंद्रों पर एएनसी कॉर्नर शुरू, गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष जोर : एएनसी कॉर्नर और पोषण वाटिका का उद्घाटन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर एएनसी कॉर्नर शुरू, गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

औरंगाबाद शहर. सदर प्रखंड के बसडीहा कला स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के समीप खेल मैदान में शनिवार को नीति आयोग द्वारा संचालित ”संपूर्णता अभियान–2.0” का जिला स्तरीय उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा और उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. समारोह के बाद बसडीहा कला आंगनबाड़ी केंद्र में एएनसी कॉर्नर तथा पोषण वाटिका का उद्घाटन किया गया. इस दौरान लाभार्थी बच्चों के बीच न्यूट्रिशनल किट बांटी गई. जिलाधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य कुपोषण को जड़ से मिटाना और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है. जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र पर एएनसी कॉर्नर शुरू किया गया है, जहां गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच और परामर्श की सुविधा मिल सकेगी.

शिक्षा के लिए ”किताब दान” अभियान की शुरुआत

छात्रों में पढ़ने की संस्कृति विकसित करने के लिए विद्यालय परिसर में किताब दान अभियान शुरू किया गया. इसके तहत स्कूल की लाइब्रेरी के लिए ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं. यह कदम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.

शपथ लेकर लिया शत-प्रतिशत लक्ष्य का संकल्प

उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों को अभियान की सफलता के लिए शपथ दिलायी गयी. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बताया कि यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक चलेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह औरंगाबाद ने ”संपूर्णता अभियान-1.0” में उल्लेखनीय सफलता पाई थी, उसी तरह अभियान-2.0 में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन और आईसीडीएस जैसे सभी 11 प्रमुख संकेतकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य (सैचुरेशन) प्राप्त किया जायेगा.

स्टॉलों के माध्यम से जनता तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों (राजस्व, जीविका, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, उद्योग आदि) द्वारा स्टॉल लगाये गये. इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया. बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने विभागीय योजनाओं के लिए आवेदन भी दिये.

प्रखंड स्तर पर भी हुए आयोजन

जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ जिले के चार आकांक्षी प्रखंडों-देव, मदनपुर, नवीनगर और कुटुंबा में भी प्रखंड स्तरीय उद्घाटन समारोह आयोजित किये गये. अगले दो महीनों तक नियमित समीक्षा और जन-भागीदारी के माध्यम से विकास कार्यों की निगरानी की जायेगी. इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सिविल सर्जन, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, डीआरडीए निदेशक अनुपम कुमार सहित कई जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

मुख्य बिंदु

लक्ष्य:

14 अप्रैल तक सभी विकास सूचकांकों में 100% उपलब्धि हासिल करना.

पहल:

हर प्रखंड के एक आंगनबाड़ी में एएनसी कॉर्नर की सुविधा.

शिक्षा:

स्कूल लाइब्रेरी को समृद्ध करने के लिए किताब दान अभियान.

प्रशासन:

जिले के चार आकांक्षी प्रखंडों में विशेष निगरानी और कार्ययोजना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >