धनीवार गांव में हाईवा चालक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ा

Aurangabad News : मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईडीह गांव निवासी विफन यादव के 40 वर्षीय पुत्र विष्णु यादव के रूप में हुई है.

Aurangabad News : विश्वनाथ पांडे की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के धनीवार गांव स्थित पीएनसी कार्यालय में कार्यरत एक हाईवा चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई.

घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है. मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईडीह गांव निवासी विफन यादव के 40 वर्षीय पुत्र विष्णु यादव के रूप में हुई है.

काम से लौटा, अचानक हो गयी तबीयत खराब

प्राप्त जानकारी के अनुसार विष्णु यादव एक्सप्रेसवे सड़क निर्माण कार्य में चालक के रूप में हाईवा वाहन चलाता था. बीते दिन वह दिनभर वाहन का परिचालन करने के बाद वह वापस पीएनसी कार्यालय लौटा. इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उसे उल्टी होने लगी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उल्टी के साथ उसके मुंह से खून भी निकलने लगा. चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां मौजूद कर्मियों ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल, कुटुंबा पहुंचाया.

डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कुमार गौरव ने जांच के दौरान उसकी नब्ज टटोली और उसे मृत घोषित कर दिया. चालक की मौत की खबर मिलते ही कार्यालय परिसर और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई. घटना की सूचना तत्काल मृतक के परिजनों तथा कुटुंबा थाना पुलिस को दी गई.
कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान अली ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेजा गया.

आवेदन पर कार्रवाई होगी

पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सुपूर्द कर दिया गया, ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके.उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक लिखित तौर पर आवेदन प्राप्त नही हुआ है. घटना के बाद सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

Also Read : जिले में इस बार 1.80 लाख टन धान की होगी खरीद, लक्ष्य घटने पर सीएम को सौंपा पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >