पांच सितंबर को होगा प्रथम पिंडदान

पितृपक्ष मेला जम्होर में सांकेतिक महोत्सव के आयोजन पर चर्चा

औरंगाबाद नगर. जम्होर के चंद्रिका स्मृति भवन में प्रथम पिंडदान पितृपक्ष मेला जम्होर को व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए व महोत्सव के आयोजन से संबंधित बैठक की गयी. अध्यक्षता पंचायत समिति अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने की. बैठक में मार्गदर्शक के रूप में सिद्धेश्वर विद्यार्थी व महोत्सव परिवार के सदस्य सुरेंद्र सिंह भी उपस्थित थे. बैठक में स्वागत भाषण में आयोजन समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि जम्होर स्थित पुनपुन -बटाने संगम स्थल पर देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेश तक के लोग भी गयाजी जाने के पहले प्रथम पिंडदान करते थे. आजादी के पहले से ही पुनपुन नदी के घाट पर बने हॉल्ट स्टेशन पर पितृपक्ष मेले के दौरान आज भी रेलवे द्वारा पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है. पहले टिकट काउंटर था, जिसके अवशेष अभी भी बचे हैं. यहीं पर कोलकाता के सेठ सूरजमल द्वारा ढाई एकड़ जमीन में धर्मशाला, भोजशाला आदि का निर्माण कराया गया था जो अभी भी जीर्ण शीर्ण अवस्था में है. 1948 से ही सरकार व जिला प्रशासन द्वारा पितृपक्ष मेले के दौरान दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये जाते थे. स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होता था, जिसमें स्वच्छता के अलावा विशेष टीकाकरण की भी सुविधा होती थी. यात्रियों के मनोरंजन के लिए अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन तबके पाल्मरगंज स्टेशन पे चलचित्र नौटंकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता था जिसमें स्थानीय लोगों को भी लाभ होता था. अब व्यवस्था नगण्य होने के कारण यात्रियों के आगमन में कमी हो गयी है. इसी उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए इसे महोत्सव का रूप देने की आवश्यकता है. सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि प्रथम पिंडदान के लिए यहां प्रभु श्रीराम सपत्नीक परिवार के अपने पितरों को मोक्ष प्रदान करने के लिए पधारे थे. इसलिए यहां विष्णुधाम का मंदिर व गयाजी में श्री विष्णु पद धाम मंदिर प्रसिद्ध हुए. वर्तमान में यह स्थल उपेक्षित हो गया है जिसे प्रसिद्धि दिलाने के लिए महोत्सव अति आवश्यक है. आयोजन समिति के महासचिव राजीव कुमार सिंह बबलू ने बैठक में महोत्सव की रूप रेखा, कार्यक्रम व बजट प्रस्तुत किया जिसे सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि महोत्सव धर्मशाला के प्रांगण में होगा, जो 12 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा. दूसरे दिन प्रातः अनंत चतुर्दशी के दिन पि��डदानी यात्रियों की लगभग डेढ़ सौ गाड़ियां यहां आती हैं उन्हें वे स्थल पर जाकर सम्मानित करेंगे. यह सांकेतिक महोत्सव होगा. दूसरे वर्ष इसे व्यापक रूप प्रदान किया जायेगा. बैठक में जितेंद्र कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार सिंह, पवन सिंह मुन्ना, पवन कुमार सिंह, रवि कुमार, रवि कुमार सिंह, मधुसूदन त्रिवेदी, आदित्य श्रीवास्तव,राम प्रसाद चौधरी, सोनू सिंह, राहुल कुमार खटीक आदि उपस्थित थे. संचालन अजीत कुमार सिंह तो धन्यवाद ज्ञापन विनय कुमार सिंह मंटू ने किया. समिति की अगली बैठक 24 अगस्त को होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >