दिल्ली के जंतर मंतर पर रेल लाइन निर्माण के मांग की आज फिर उठेगी आवाज

इसकी तैयारी की समीक्षा को लेकर समिति के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में केंद्रीय संयोजक अजय कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक होगी

दाउदनगर. दिल्ली के जंतर मंतर पर मंगलवार को एक बार फिर से बिहटा-औरंगाबाद रेल लाइन निर्माण के मांग की गूंज उठेगी. बिहटा-औरंगाबाद रेल परियोजना संघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को इस मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. इसकी तैयारी की समीक्षा को लेकर समिति के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में केंद्रीय संयोजक अजय कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक होगी. बैठक में कहा गया कि धरना-प्रदर्शन और प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जायेगा. पीएमओ कार्यालय और रेल मंत्रालय में मांग पत्र दी जायेगी. केंद्रीय संयोजक ने कहा कि 2007 में इस परियोजना के शिलान्यास के बाद से अब तक केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है. समिति ने अब तक दानापुर डीआरएम ऑफिस से लेकर हाजीपुर जोनल कार्यालय तक धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है. 2019 से जंतर-मंतर पर भी धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. बिहटा में दो-दो बार रेलवे ट्रैक को जाम किया गया है. समिति के औरंगाबाद जिला संयोजक आरपी सिंह यादव और चंदन वर्मा को जेल भी जाना पड़ा. कुछ दिन पहले एक समाचार पत्र में एक मई से औरंगाबाद से अनुग्रह नारायण रोड तक कार्य चालू होने की बात छपी थी, लेकिन अब तक कोई कार्य नहीं हो पाया है. इसलिए समिति द्वारा 19 अगस्त को उक्त कार्यक्रम किया जा रहा है दर्जनों आंदोलनकारी दिल्ली पहुंच चुके हैं. मौके पर पालीगंज मंडल संयोजक चंदन वर्मा, समाजवादी नेता लोरिक यादव, अरवल जिला सह संयोजक मुलायम सिंह यादव, बलौरा पंचायत के सरपंच गुड्डू यादव, अभिषेक कुमार, सन्यासी अहीर, कुलजीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >