लूट कांड में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार, नहर रोड से हुई थी बाइक की लूट

दो जनवरी 2025 को दाउदनगर थाना क्षेत्र के नहर रोड में हुई बाइक लूट के मामले में फरार चल रहे अंकित कुमार को दाउदनगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है

दाउदनगर. पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट कांड में फरार चल रहे एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. दो जनवरी 2025 को दाउदनगर थाना क्षेत्र के नहर रोड में हुई बाइक लूट के मामले में फरार चल रहे अंकित कुमार को दाउदनगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के चांदी टोला का रहने वाला है. पुलिस ने उसके घर पर विधिवत छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि दो जनवरी 2025 को केरा से शमशेर नगर के बीच ईंट भट्ठा के पास एक बाइक की लूट हुई थी. इस मामले में दाउदनगर थाना कांड संख्या 2/25 दर्ज की गयी थी. इस कांड में चार अप्राथमिकी अभियुक्तों के विरुद्ध मामला सत्य पाया गया है. पहले इस कांड में सत्य पाये गये अप्राथमिकी अभियुक्त रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के सिकरिया निवासी भोला यादव उर्फ भोला सिंह और नासरीगंज थाना क्षेत्र के लाला अतमी निवासी अजीत कुमार उर्फ बनरा को नासरीगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसे औरंगाबाद पुलिस द्वारा रिमांड किया गया है. इस कांड में सत्य पाये गये शेष अप्राथमिकी अभियुक्त सिकरिया निवासी मुन्ना यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. अप्राथमिकी अभियुक्त अंकित कुमार को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नासरीगंज थाने में कांड संख्या 10/25 और दाउदनगर थाने में कांड संख्या 176/25 दर्ज है. छापेमारी टीम में पीएसआइ परमानंद कुमार यादव, अभिषेक कुमार, एएसआइ गोपाल कुमार व पुलिस बल शामिल थे.

बाइक की हुई थी लूट

पुलिस सूत्रों से पता चला कि दो जनवरी 2025 को नहर रोड में केरा और शमशेर नगर के बीच एक ईंट भट्ठा के पास नहर रोड में एक युवक के साथ मारपीट कर अपराधियों द्वारा उसकी बाइक छीन ली गयी थी. इस मामले में युवक द्वारा दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >