देवकुंड थाना से फरार आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है

गोह. देवकुंड थाना में पुलिस अभिरक्षा से फरार एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है. एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि 31 जुलाई को देवकुंड थाना क्षेत्र के श्रावणी मेला के अवसर पर दो लड़के व दो नाबालिग किशोर को चोरी करने के आरोप में देवकुंड थाना स्थित सिरिस्ता कक्ष में रखा गया था. उक्त लड़के खिड़की तोड़कर फरार हो गये थे. इस संदर्भ में देवकुंड थाना कांड संख्या-38/25 के अन्तर्गत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीपीओ दाउदनगर के नेतृत्व में एक एसआइटी का गठन कर त्वरित गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया. गठित एसआइटी द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोन, आसूचना संकलन, तकनीकी विश्लेषण के आधार पर फरार दो लड़कों को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. अन्य दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही हैं. गिरफ्तार आरोपित में शंभु कुमार उर्फ आदिय कुमार शामिल है. ज्ञात हो कि देवकुंड थाने से चार लोगों को फरार होने से संबंधित खबर सिर्फ प्रभात खबर में प्रकाशित हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >