देवकुंड में नक्सली पोस्टर से दहशत, 15 दिन में जमीन खाली करने की धमकी

घटना की गंभीरता से जांच कर रही पुलिस, प्रारंभिक जांच में बताया सरारती तत्वों की करतूत

घटना की गंभीरता से जांच कर रही पुलिस, प्रांरभिक जांच में बताया असामाजिक तत्वों की करतूत फोटो नंबर-10,10ए- बंधवा के पतंजलि योग केंद्र में चिपकाया गया नक्सली पर्चा प्रतिनिधि, गोह. देवकुंड थाना क्षेत्र के रायपुर बंधवा गांव स्थित पतंजलि अष्टांग योग केंद्र की दीवार पर रविवार की रात एक पोस्टर चिपकाये जाने से गांव में हड़कंप मच गया है. पोस्टर में प्रयाग बिगहा के सुनील राजवंशी, उपेंद्र राजवंशी, रणधीर राजवंशी और जितेंद्र राजवंशी की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए रामानुज शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, मुन्ना शर्मा, मंटू शर्मा व रमेश शर्मा को 15 दिनों के भीतर जमीन खाली करने की धमकी दी गयी है. पोस्टर में लिखा है कि तय समय में जमीन खाली नहीं की गयी, तो गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें. साथ ही ‘सामंतवाद मुर्दाबाद’ जैसे नारे भी पोस्टर में लिखे गये हैं. इधर पोस्टर चिपकाये जाने की सूचना मिलते ही देवकुंड पुलिस मौके पर पहुंची और दीवार से पोस्टर को जब्त कर लिया. पुलिस ने इसे फिलहाल असामाजिक तत्वों की करतूत बताया है और सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है. मकान मालिक मुन्ना शर्मा ने बताया कि योग केंद्र उनके परिवार की जमीन पर ही संचालित हो रहा है. 10.30 बीघा जमीन में बाउंड्री के साथ वर्षों से केंद्र चल रहा है. उन्होंने बताया कि लगभग 47 वर्ष पहले इसी जमीन का कुछ हिस्सा अन्य लोगों को पर्चा के रूप में दे दिया गया था, जिसे बाद में सिविल कोर्ट ने रद्द कर दिया. साथ ही उसकी डिमांड भी कैंसिल हो चुकी है. मुन्ना शर्मा ने बताया कि बीते चार जुलाई को कुछ लोगों ने जबरन ताला तोड़कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और झोंपड़ी लगानी शुरू कर दी. इस घटना की जानकारी उनके छोटे भाई कुंदन कुमार द्वारा थानाध्यक्ष को आवेदन के माध्यम से दी गयी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी थानाध्यक्ष को फोन किया जाता है, वे फोन नहीं उठाते हैं. मुन्ना शर्मा ने बताया कि उनका परिवार अब गांव में बहुत ही कम संख्या में रह रहा है और इस तरह की धमकी के बाद वे गांव छोड़ने को मजबूर हो गये हैं. नक्सली पोस्टर की जानकारी उन्हें सुबह ग्रामीणों से मिली, जब लोगों ने दीवार पर चिपका परचा देखा. देवकुंड थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में यह असामाजिक तत्वों की शरारत प्रतीत हो रही है, लेकिन पुलिस हर दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है. क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गयी है, ताकि कोई भी अफवाह या भय का माहौल न बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >