औरंगाबाद के मदार नदी में स्नान के दौरान तेज धार में बहा 13 वर्षीय किशोर, मौत

Aurangabad News : मदनपुर के प्राणपुर गांव में मदार नदी में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा.

Aurangabad News : मदनपुर थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव के गरीबा बिगहा के समीप शनिवार को मदार नदी में स्नान करने के दौरान तेज धार में बहने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान प्राणपुर गांव निवासी आनंद यादव के पुत्र विपिन कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा है.

तेज धार में बह गया विपिन

मिली जानकारी के अनुसार, विपिन कुमार शनिवार को अपने दोस्तों के साथ गांव के पश्चिम दिशा में गरीबा बिगहा के समीप मदार नदी में स्नान करने गया था. इसी दौरान वह नदी की तेज धार की चपेट में आकर बह गया. विपिन को बहता देख उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की और काफी मशक्कत के बाद किशोर के शव को बाहर निकाला.

अस्पताल पहुंची पुलिस

चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित किया

ग्रामीण और परिजन आनन-फानन में विपिन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लेकर पहुंचे. वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. जितेंद्र सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. किशोर की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मदनपुर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही एसआई रोहित कुमार अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा.

दो भाइयों में सबसे छोटा था विपिन

विपिन दो भाइयों में सबसे छोटा था. बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन इस हृदयविदारक घटना से मर्माहत हैं. किशोर की मौत से प्राणपुर गांव में शोक की लहर है. बड़ी संख्या में ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं.

Also Read : विद्यालय सुरक्षा पखवाड़े में बच्चों को सिखाये स्वच्छता के गुर, हाथ धुलाई और शौचालय उपयोग के प्रति किया जागरूक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >