दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी किशोर की मौत, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

मृतक की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के बतवां गांव निवासी अजय यादव के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है

औरंगाबाद ग्रामीण. औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर जसोइया मोड़ स्थित एक प्लांट के समीप सड़क दुर्घटना में घायल 15 वर्षीय किशोर की बुधवार को सदर अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के बतवां गांव निवासी अजय यादव के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. वैसे परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक प्रिंस के चाचा रवि सिंह उर्फ धनंजय कुमार ने बताया कि रक्षा बंधन के एक दिन पहले यानी आठ अगस्त को प्रिंस अपने गांव के ही दोस्त रोहित कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर औरंगाबाद के निकला था. इसी दौरान जसोइया मोड़ स्थित प्लांट के समीप कुछ लोग कार से पहुंचे और प्रिंस को बाइक रोकने को कहा. गाड़ी न रोकने पर जान मारने की धमकी दी. इसके बाद उक्त लोगों ने कार से ही खींचने का प्रयास किया. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे प्रिंस और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी. सदर अस्पताल में इलाज के उपरांत डॉक्टरों ने प्रिंस की स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया. इसके बाद उसका इलाज ट्रामा सेंटर बनारस में चल रहा था. 16 अगस्त को वह बनारस से अपने घर आया और घटना की जानकारी परिजनों को दी. वैसे पूर्व में भी मामले से संबंधित एसडीओ कोर्ट में 21 जुलाई को एक आवेदन देकर सनहा दर्ज करवाया गया था. जब प्रिंस इलाज के उपरांत घर आया तो वह काफी डिप्रेशन में रह रहा था. अचानक बुधवार को उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों की चीत्कार से सदर अस्पताल का कोना-कोना दहल उठा. इसके बाद घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई. सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत फर्द बयान कराया. इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक किशोर की मौत हुई है. फर्द बयान के उपरांत पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन में चार लोगों के नाम का जिक्र किया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >