तालाब में डूबने से किशोर की मौत

पाती गांव की घटना

पाती गांव की घटना

रफीगंज.

कासमा थाना क्षेत्र के पाती गांव स्थित तालाब में डूबने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान सुजीत विश्वकर्मा के पुत्र शैलेश कुमार के रूप में हुई है. इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को तालाब से निकला गया. परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस घटना की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि जैनुल अंसारी पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया. मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि शैलेश अपनी बकरी लेकर चराने गया था. तालाब में नहाने के क्रम में किसी तरह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. सीओ भारतेंदू ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने पर मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता उपलब्ध करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >