राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में भूकंप सुरक्षा पखवारे का सफल आयोजन

ऐसे में सुरक्षित निर्माण एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी हम सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है

रफीगंज. कासमा स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, औरंगाबाद में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जन-धन की सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भूकंप सुरक्षित निर्माण विषय पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. महाविद्यालय परिसर में दिनांक 15 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक भूकंप सुरक्षा पखवारे के रूप में यह अभियान आयोजित हुआ. इस अवसर पर भूकंप सुरक्षित निर्माण से संबंधित विशेषज्ञ व्याख्यान, क्विज प्रतियोगिता, मॉक ड्रिल तथा अन्य सुसंगत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये. इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भूकंप के दौरान आवश्यक सावधानियों, सुरक्षित निर्माण तकनीकों एवं आपदा प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मणि ने कहा कि भूकंप जैसी आपदाएं चेतावनी देकर नहीं आतीं. ऐसे में सुरक्षित निर्माण एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी हम सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है. इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल तकनीकी रूप से दक्ष बनाते हैं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का भी बोध कराते हैं. उन्होंने भूकंप सुरक्षा पखवारे के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं असैनिक अभियंत्रण विभाग के प्रयासों की सराहना की. भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए असैनिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार सिन्हा तथा प्रो सचिन कुमार, सहायक प्राध्यापक, असैनिक अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया था. उनके नेतृत्व में कार्यक्रमों का प्रभावी एवं अनुशासित संचालन किया गया.कार्यक्रम के अंत में मॉक ड्रिल के माध्यम से आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षित उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया, जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की समझ विकसित हो सके. महाविद्यालय प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं कौशल-विकास कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >