प्राण वायु संकल्प यात्रा के तहत विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पारामाउंट साइंस इंटर स्कूल के विद्यार्थियों ने 'प्राण वायु संकल्प यात्रा' के तहत शहर में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया. जेल, थाना और नगर परिषद परिसर में छायादार व फलदार पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया.

Aurangabad News : दाउदनगर प्राण वायु संकल्प यात्रा के तहत पारामाउंट साइंस इंटर स्कूल के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शहर एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया. इस दौरान विद्यार्थियों ने छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया.

जेल, थाना और नगर परिषद परिसर में लगाए पौधे

अभियान के तहत दाउदनगर उपकारा परिसर में जेलर अखिलेश कुमार के सानिध्य में पौधारोपण किया गया. इस अवसर पर कहा गया कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर साबित होगा. इसके अलावा अग्निशमनालय, दाउदनगर थाना, मेहन्दिया थाना, कलेर थाना तथा नगर परिषद परिसर में भी विद्यार्थियों ने पौधे लगाए.

पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी जरूरी

नगर परिषद परिसर में मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी ने बच्चों के साथ पौधारोपण करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने चाहिए. मेहन्दिया थाना के थानाध्यक्ष ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके.

जन्मदिन पर एक पौधा लगाने की अपील

कलेर थाना के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने लोगों से अपने जन्मदिन या अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है.

अभियान आगे भी रहेगा जारी

अभियान के तहत अगानुर हाई स्कूल, शमशेरनगर, धमनी, सोनहथू, खुदवां, रामनगर, गैनी और परिहारा सहित कई स्थानों पर भी पौधारोपण किया गया. पारामाउंट साइंस इंटर स्कूल के निदेशक नीरज पुरी ने बताया कि आने वाले दिनों में भी विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण अभियान जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >