अचानक गर्मी से क्लास में बेहोश हो गया छात्र

शिक्षकों ने घर वालों को जानकारी दी.

हसपुरा. प्राथमिक विद्यालय बनकट कैथी में लू की चपेट में आने से वर्ग दो का छात्र आदित्य कुमार बेहोश होकर गिर पड़ा. पता चला कि वह कैथी गांव निवासी शिवकलेश राजवंशी का पुत्र हैं. प्रतिदिन की तरह घर से आदित्य स्कूल पहुंचा था. प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद दूसरी घंटी की पढ़ाई चल रही थी. अचानक क्लास रूम में आदित्य कुमार की तबीयत बिगड़ गयी और बेहोश होकर गिर पड़ा. अफरा-तफरी के बीच शिक्षकों ने घर वालों को जानकारी दी. परिजन स्कूल पहुंचे और आदित्य को इलाज के लिए पचरूखिया बाजार ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >