एनटीपीसी में मिनी मैराथन के साथ हुआ खेल सप्ताह का शुभारंभ

इस मैराथन को परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक एलके बेहरा ने झंडी दिखाकर रवाना किया

नवीनगर. औरंगाबाद स्थित एनटीपीसी नवीनगर में खेल सप्ताह 2025 का भव्य शुभारंभ मिनी-मैराथन के साथ हुआ. इस मैराथन को परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक एलके बेहरा ने झंडी दिखाकर रवाना किया. इस विशेष अवसर पर श्री बेहरा दद्वारा वार्षिक खेल सप्ताह के मैस्कट का भी अनावरण किया गया, जो पूरे आयोजन की पहचान और प्रेरणा का प्रतीक रहा. इस मैराथन का आयोजन वार्षिक खेल सप्ताह 2025 के अंतर्गत किया गया था, जिसे राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है. आने वाले सप्ताह में विभिन्न आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं तथा मनोरंजक गतिविधियां आयोजित होंगे, जिससे कर्मचारियों और उनके परिजनों में आपसी सहयोग तथा फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा. मैराथन में विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. आयोजन के अंत में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदकों से सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गयी. वार्षिक खेल सप्ताह 2025 का आयोजन एनटीपीसी की आह्वान नीति तथा भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत किया जा रहा है, जो कर्मचारियों के समग्र स्वास्थ्य, कार्य-जीवन संतुलन एवं मनोबल को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्री बेहेरा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं सीआइएसएफ कर्मियों के बीच शारीरिक स्वास्थ्य, सक्रिय जीवनशैली और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है. मैराथन में परियोजना प्रमुख के साथ-साथ स्वरा महिला संघ की अध्यक्षा आरती बेहरा, केडी यादव, राकेश शर्मा, अनिल कुमार, एम पाणिग्रही आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >