औरंगाबाद की बेरी पंचायत में विशेष सफाई अभियान, सूर्य मंदिर-छठ घाट से स्कूल तक हुई सफाई

औरंगाबाद की बेरी पंचायत में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत विशेष सफाई की गई. मुखिया रीता देवी के नेतृत्व में मंदिर, स्कूल समेत सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाया गया. इसका उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना और 'स्वच्छ पंचायत–स्वस्थ पंचायत' का संदेश देना है.

औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड की बेरी पंचायत में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ के अंतर्गत विशेष संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया गया. मुखिया रीता देवी के निर्देशन में आयोजित अभियान के दौरान पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई की गयी.

अभियान के तहत सूर्य मंदिर एवं छठ घाट, धार्मिक स्थल, विद्यालय, पंचायत भवन, पैक्स गोदाम, आंगनबाड़ी केंद्र समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों और उनके आसपास के परिसर की सफाई करायी गयी. स्वच्छता कर्मियों ने निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर कूड़ा-कचरा हटाया और परिसर को स्वच्छ बनाया.

अधिकारियों और कर्मियों की सक्रिय मौजूदगी

अभियान के दौरान प्रखंड समन्वयक ओमप्रकाश और स्वच्छता पर्यवेक्षक रौशन कुमार विभिन्न स्थलों पर मौजूद रहे. उन्होंने स्वच्छता कर्मियों का मार्गदर्शन करते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित कराने में सहयोग किया. वहीं, सभी स्वच्छता कर्मियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ योगदान दिया.

इस अवसर पर पंचायत वासियों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया.

स्वच्छता से ही स्वस्थ और समृद्ध पंचायत का निर्माण

अभियान का उद्देश्य पंचायत के धार्मिक, शैक्षणिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है. कार्यक्रम के दौरान 'स्वच्छ पंचायत–स्वस्थ पंचायत–समृद्ध पंचायत' का संदेश दिया गया.

Also Read : औरंगाबाद में 7 चेन स्नैचिंग का खुलासा, कोढ़ा गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार; पिस्टल-कारतूस बरामद

अधिकारियों और कर्मियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेवारी है. सभी के सहयोग से ही गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >