श्रेया को हर हाल में मिले इंसाफ : विधायक

घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है

नवीनगर. नवीनगर की छात्रा श्रेया की मौत मामले की गंभीरता से जांच हो. हत्या में जो भी अपराधी शामिल हो, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले. श्रेया को इंसाफ दिलाने के लिए वे पीड़ित परिवार के साथ है. इस घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है. आश्चर्य की बात तो यह है कि पुलिस इस मामले में अब तक जड़ तक नहीं पहुंच सकी है. ये बातें हुसैनाबाद विधायक व एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने कही. उन्होंने नवीनगर पहुंचकर श्रेया के परिजनों से मुलाकात कर घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की. उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब हत्यारों की गिरफ्तारी करने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >