औरंगाबाद के मदनपुर में स्कूल बस को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, तीन बच्चे घायल

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की बस को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित दर्जी बिगहा मोड़ के समीप शनिवार सुबह एक निजी विद्यालय की बस को पीछे से तेज रफ्तार पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई. हादसे में स्कूल बस में सवार तीन बच्चे घायल हो गए.

तीन स्कूली बच्चे घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज

घायलों की पहचान मंजरेठी गांव निवासी कौशल सिंह के पुत्र रितिक राज, रंजन सिंह के पुत्र रिसव कुमार तथा बेला गांव निवासी रोहित कुमार की पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया.

डॉक्टर बोले, सभी बच्चे खतरे से बाहर

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी बच्चों को हल्की चोटें आई थीं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य पाई गई और उन्हें घर भेज दिया गया. डॉक्टर के अनुसार किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं लगी है और सभी पूरी तरह खतरे से बाहर हैं.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

ALSO READ: पटना के राजीव नगर हत्याकांड में कार्रवाई, प्रेमिका का भाई गिरफ्तार, अस्पताल में चल रहा इलाज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >