संत रविदास की 650वीं जयंती पर बेलवां पहुंची कलश यात्रा, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

Aurangabad News : दाउदनगर के बेलवां में संत रविदास की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता कलश यात्रा निकाली गई. ग्रामीणों ने उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया.

Aurangabad News : संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के निर्देश पर सामाजिक समरसता अभियान के तहत निकाली गई कलश यात्रा बेलवां पंचायत पहुंची. बेलवां गांव में कलश यात्रा का भ्रमण कराया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया. कलश यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने संत रविदास के विचारों और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में संत रविदास के जीवन और उनके सामाजिक संदेशों को याद करते हुए लोगों को सामाजिक समरसता के प्रति जागरूक किया गया.

संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक : वक्ता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास का जीवन मानवता, सामाजिक समरसता, सद्भाव और मानव कल्याण के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके विचार आज भी समाज को समानता, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देते हैं. वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाते हुए समानता और मानवता का संदेश दिया. उनके विचारों को अपनाकर समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है.

Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक समरसता अभियान का उद्देश्य संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में आपसी प्रेम व सद्भाव की भावना को और मजबूत करना है. उन्होंने लोगों से संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता एवं भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने की अपील की.

Also Read : बेगूसराय के नावकोठी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 दिनों का टेक होम राशन वितरित

बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल

कलश यात्रा में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय पासवान, राजू कुमार, भूषण कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. मौके पर विशुन राम, शिव राम, समुंद्र राम, विलास राम, इंदल पासवान, फुलेंद्र राम, सहदेव भुईयां, रणजीत राम, धीरज पासवान, वीरा पासवान, दीनानाथ राम, रामाधार भुईयां, रंजन कुमार, राजा कुमार, सन्नी पासवान, नागेंद्र पासवान, लाल बाबू राम, आसदेव राम, सनोज पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Also Read : दिल्ली रैली की तैयारी में जुटी भाकपा, साहेबपुर कमाल से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >