गुरु रविदास जयंती पर अंबा में निकली भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

Aurangabad News : अंबा में संत रविदास जयंती के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने समानता और मानवता का संदेश दिया। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।

Aurangabad News : संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर गुरुवार को अंबा में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. सामाजिक समरसता, समानता, बंधुत्व और मानवता का संदेश लेकर निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण शामिल हुए. कलश यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू होकर बटाने नदी तट स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची.

समानता और मानवता का संदेश देते थे संत रविदास

प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि संत रविदास महान संत होने के साथ समाज सुधारक और मानवतावादी विचारक भी थे. उन्होंने जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव का विरोध करते हुए समाज में समानता का संदेश दिया. उनका मानना था कि मनुष्य की पहचान उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म और चरित्र से होनी चाहिए. वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास की वाणी में भक्ति के साथ सामाजिक समानता और मानव कल्याण का संदेश मिलता है. उनकी प्रसिद्ध उक्ति 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' आज भी लोगों को आंतरिक शुद्धता और सच्ची भक्ति की प्रेरणा देती है. वहीं 'बेगमपुरा' का विचार भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज की कल्पना प्रस्तुत करता है.

विकास मित्रों ने नदी तट स्थित मंदिर में स्थापित किया कलश

कलश यात्रा के दौरान अंबा पंचायत की विकास मित्र मंजू कुमारी, जगदीशपुर पंचायत की रूबी कुमारी और पिपरा बगाही पंचायत की शकुंतला कुमारी प्रखंड कार्यालय से कलश लेकर बटाने नदी तट स्थित रविदास मंदिर पहुंचीं. यहां विधिवत कलश स्थापित किया गया. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा.

Also Read : नवादा में जीएसटी भुगतान में प्रथम रहे आरडीए के राजीव सिन्हा व दाऊद खान, द्वितीय मंजू श्री को भी मिला सम्मान

अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल

कलश यात्रा में बीस सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार, बीडीओ प्रियांशु वसु, सीओ चंद्रप्रकाश, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दिव्य शक्ति, कल्याण पदाधिकारी जूही कुमारी, कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार और पीएचईडी के जेई सुभाष कुमार समेत अन्य लोग शामिल हुए.

Also Read : नवादा के सभड़ी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक, विधायक विभा देवी ने लिया विकास का जायजा

संयुक्त रूप से हुआ कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन अजय राम और रामवृक्ष मोची ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर अभय पासवान, सोनू पासवान, रविशंकर कुमार, सुरेंद्र राम, अशोक राम, राम लखन राम, वीरेंद्र राम, जयप्रकाश कुमार, राजाराम, रीना कुमारी, गीता देवी, सोनाली, प्रिया, अमित मालाकार, मीना देवी, अजीत कुमार, सुमन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद थे.

Also Read : नवादा में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर बैठक, नौ मामलों की हुई समीक्षा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंबुज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >