Road Accident: औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत

Road Accident: औरंगाबाद में एक महिला की मौत सड़क हादसे में हो गयी है. महिला बाइक पर सवार होकर अपने बेटे के साथ बाजार जा रही थी.

Road Accident: औरंगाबाद से दुखद खबर आ रही है. कुटुंबा थाना क्षेत्र के महुआ धाम व नवीनगर रोड में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक 45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं पुत्र घायल हो गया. मृतका की पहचान नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के काला पहाड़ गांव निवासी मालती देवी के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि मालती अपने घर से बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर कुटुंबा बाजार जा रही थी. इसी दौरान कुटुंबा थाना क्षेत्र के महुआ धाम व नवीनगर रोड में अज्ञात वाहन दोनों को रौंदती हुई निकल गई.

महिला की दर्दनाक मौत

घटना में मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं उसका पुत्र चोटिल हो गया. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मालती देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पता चला कि सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने मालती देवी का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया.

Also Read: Exclusive Story: नदी में डूबने से 500 लोगों को बचा चुके हैं छपरा के अशोक, बड़े बेटे को भी बना दिया कुशल तैराक

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और मालती देवी को मृत देख चीत्कार उठे. इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर नगर थाना की पुलिस पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई. इसके बाद पुलिस शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >