राजस्व विभाग आपके द्वार अभियान शुरू, प्रचार रथ देगा जानकारी

डीएम ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

डीएम ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना औरंगाबाद शहर. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तत्वावधान में राजस्व विभाग आपके द्वार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए इ-रिक्शा पर स्थापित ध्वनि विस्तारक यंत्र युक्त प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनता को अभियान की जानकारी प्रदान करेगा. इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के नागरिकों को उनके द्वार पर ही भूमि संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु सुविधा उपलब्ध कराना है. अभियान के अंतर्गत दिनांक 16 अगस्त से 20 सितंबर तक राजस्व विभाग की नामित टीम घर-घर जाकर भूमि संबंधित समस्याओं जैसे खाता-खेसरा सुधार, नापी, दाखिल-खारिज, रसीद, मालगुजारी, बंटवारा, भूमि विवाद आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त करेगी. इसके अलावा जिले की प्रत्येक पंचायत के पंचायत सरकार भवन में निर्धारित तिथियों को विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे, जहां पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं प्राथमिक स्तर पर निस्तारण करेंगे. इस प्रक्रिया से ग्रामीण जनता को जिला मुख्यालय या अंचल कार्यालय का बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी तथा समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से समस्याओं का समाधान संभव होगा. जिला प्रशासन ने इस अभियान के सफल संचालन के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं संबंधित राजस्व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं. प्रचार-प्रसार के लिए ई-रिक्शा, माइकिंग, पंपलेट वितरण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने की व्यवस्था की गयी है. मौके पर उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा बेबी प्रिया सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >